21.2 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
News

ललित अग्रहरि को मिला फार्मा दर्शन बुक में स्थान। 

उल्हासनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी दिनेश अग्रहरि के पुत्र ललित अग्रहरि को फार्मा दर्शन बुक में स्थान मिलने से उनके परिवार के साथ साथ उनके मित्रों में खुशी की लहर देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आइडियल कॉलेज कल्याण के, बीफार्मा तीसरे वर्ष के छात्र ललित अग्रहरि को सुश्री सुचिता गोखले और डॉ उज्ज्वला दुबे के मार्गदर्शन में अपने चार साथियों शुभम दावले, साहिल मिश्रा, रिद्धि टांडेल तथा कल्पेश मरोड़कर के साथ अपने कॉलेज की तरफ से और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला था। डॉक्टर एमएस गोसावी कॉलेज एंड फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, नासिक में आयोजित इस प्रतियोगिता में ललित और उनकी पूरी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।ललित अग्रहरि और उनकी पूरी टीम को यह उपलब्धि मिलने पर उद्योगपति और बीजेपी के उत्तर भारतीय मोर्चा उल्हासनगर के महासचिव संजय कन्हैयालाल गुप्ता, विशेष कार्यकारी अधिकारी महेश यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश सुखरमानी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव , भाजपा लीगल सेल के उल्हासनगर अध्यक्ष एड रूद्रमणि पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा के उल्हासनगर अध्यक्ष फूलचंद यादव, मां शारदा मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जायसवाल ,उत्तर विकास सामाजिक संस्था कल्याण के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री रामचरितमानस प्रचार सेवा मंडल अंबरनाथ के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उल्हासनगर सुजीत उपाध्याय, भाजपा उल्हासनगर के मीडिया प्रमुख रोशन झा, सुजीत मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने ललित अग्रहरी और उनकी टीम को बधाई दी है।

Related posts

राष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मानित हुए प्रोफेसर चौथी राम यादव

starmedia news

शिक्षक नेता रमेश जोशी के निधन से मुंबई में शोक की लहर।

cradmin

भायंदर में उत्तर भारतीयों ने फगुआ गीत और गुलाल के साथ मनाई होली

starmedia news

Leave a Comment