26.6 C
New York
Wednesday, May 8, 2024
Star Media News
Breaking News
Reviews

चंद्रमल्लिका ने दीप को दी एक और पहचान

मुंबई। साहित्य क्षेत्र में विगत कई वर्षों से सोशल मिडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से मुंबई एवं ठाणे सहित देश के विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा संचालित साहित्यिक गतिविधियों को पहचान दिलाने वाले,सम्मानित उत्कृष्ट साहित्यकार कवि,लेखक विनय शर्मा दीप को जौनपुर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं साझा काव्य संग्रह चंद्रमल्लिका के संपादक डॉ मलय तिवारी तथा दिल्ली प्रकाशन ने एक और पहचान देकर गौरवान्वित किया है।कवि विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित मतगयंद सवैया को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश नवीन पाठ्यक्रम 2022 नगीन प्रकाशन,मेरठ ने प्रकाशित कर गौरवान्वित कर चुकी है।

चंद्रमल्लिका साझा काव्य संग्रह के संपादक डॉक्टर मलय तिवारी ने बताया कि उक्त संग्रह में देश के 10 उत्कृष्ट साहित्यकारों को स्थान दिया गया है जिसमें जौनपुर के मूलनिवासी मुंबई में कार्यरत साहित्य सेवा कर रहे विनय शर्मा दीप को साझा काव्य संग्रह में पहले स्थान दिया गया है। मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने बताया विनय शर्मा दीप उक्त संपादक एवं प्रकाशक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और इस सफलता के पीछे मात-पिता,गुरु को श्रेष्ठ बताते हुए चरण वंदन किया और एक पुरुष को वहां तक पहुंचाने का श्रेय अर्धांगिनी रेनू विनय शर्मा को दिया।

Related posts

Rizwan Biopic Movie Is Based On Famous Businessman Of Africa Mr Rizwan Adatia

cradmin

कपराडा का इंजीनियर ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से जीरो बजट खेती के सपने को किया साकार, Engineer of Kaprada realized the dream of zero budget farming through natural farming

starmedia news

पंडित संजय द्विवेदी ने नवरात्रि पूजन विधि-विधान पर दी जानकारी। 

cradmin

Leave a Comment