13 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। बोरीवली पश्चिम के गोराई क्षेत्र में भव्य राम कथा का आयोजन श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हो रहा है। संस्था के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र ने बताया कि संस्था विगत 7 वर्षों से लगातार रामकथा का आयोजन कर रही है। इस बार की कथा के मुख्य यजमान अरुण मिश्र है। आचार्य रविराज मिश्र कथा का वाचन कर रहे है। आचार्य ने बताया कि राम की भक्ति करने वालों के चेहरे पर सदैव तेज बरकरार रहता है और राम-भक्ति कर सभी प्रकार के सुखों को हासिल किया जा सकता है अतः व्यक्ति को राम के चिंतन में समय लगाना चाहिए।

अध्यक्ष शंबुनाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम ने अब तक शिवसेना नेता विनोद घोसालकर, वसई-विरार मनपा सभापति सरिता दूबे, कांग्रेस नेता किशोर सिंह, अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, प्रवीण तिवारी, बृजेश तिवारी इत्यादि गणमान्य आगमन कर चुके है। कार्यक्रम में अमित झा, विनोद तिवारी, अशोक मिश्र का सहयोग रहा।

Related posts

पुरुष नसबंदी को जिले में मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद, पुरूषों की सक्रिय भागीदारी बढ़ी

starmedia news

2024 में तानाशाही केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी जनता – इमरान प्रतापगढ़ी

starmedia news

वैदिक मंत्रोचार के बीच विधायक रमेश सिंह ने किया शिलान्यास

starmedia news

Leave a Comment