16.4 C
New York
Sunday, May 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsगुजरात

जिला विज्ञान केंद्र और प्रशासन की संयुक्त पहल पर विल्सन हिल में खगोल विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 876 पंजीयन के मुकाबले 1200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक आकाश दर्शन का आनंद लिया
स्टार मीडिया न्यूज, वलसाड। धरमपुर स्थित जिला विज्ञान केंद्र व वलसाड जिला प्रशासन के संयुक्त पहल पर धरमपुर में पंगारबाड़ी के पास विल्सन हिल पर  26 से 29 जनवरी 2023 तक चार दिवसीय एस्ट्रोवॉयज खगोल विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका लाभ लेने के लिए 876 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि उसके मुकाबले 1200 से ज्यादा लोगों को आसमान देखने का मौका मिला। जिसमें 5 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
वलसाड जिले के सबसे ऊंचे पर्यटन स्थल विल्सन हिल में आकाश दर्शन कार्यक्रम को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने 3 आधुनिक दूरबीनों से बृहस्पति, शनि, शुक्र, मंगल और चंद्रमा को देखा और वहीं शर्मिष्ठा, मृग, ब्रह्ममंडल जैसे नक्षत्र भी लोगों ने देखा। तारा जूथ की मदद से अंतरिक्ष में किस तरह से मेष, वृष, मिथुन राशि को खोजना है उसे भी जाना। साथ ही शर्मिष्ठा नक्षत्रों की मदद से ध्रुव तारे की पहचान कैसे की जाती है उसे भी जाना। जबकि व्याध, रोहिणी, आद्रा, पुरुष, प्रकृति, ब्रह्म ह्रदय जैसे तारे भी पहचाने गए। इसके अलावा टेलीस्कोप से एंड्रोमेडा गैलेक्सी, मृग निहारिका कृतिका नक्षत्र को भी देखा गया। लोगों के मन में सितारों और ग्रहों को लेकर काफी जिज्ञासा थी और कई तरह के सवाल भी थे, जिसे लेकर जिला विज्ञान केंद्र के शिक्षा अधिकारी प्रज्ञेश राठौर ने नक्षत्र आधारित महिनाओ का नामकरण की जानकारी देकर कार्यक्रम का संचालन किया। सूरत से लेकर उमरगाम तक टेलीस्कोप से आकाशीय पिंडों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्नत तकनीक की मदद से ग्रहों को करीब से देखने का एक अलग ही आनंद पाकर लोग रोमांचित हो उठे। विल्सन हिल में जिला प्रशासन ने पर्यटकों के लिए बहुत ही सुंदर व्यवस्था की है।

Related posts

साहित्य लोक संस्था के तत्वाधान में पुस्तक परिचर्चा,कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

starmedia news

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने वापी के विविध गणपति पंडालों में जाकर गणपति बप्पा का किए दर्शन 

starmedia news

कृष्णा हेगड़े ने कब्रिस्तान का काम रोकने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

starmedia news

Leave a Comment