9.4 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsक्राइममहाराष्ट्र

सोना कारखाने से लाखों का सोना लेकर फरार 2 कारीगर पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार

 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। एमएचबी पुलिस ने दहिसर स्थित एक सोना कारखाने में से 95 ग्राम सोना लेकर फरार 2 कारीगरों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आरिफ सलीम शेख तथा सलमान सुकुर शेख है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सोमनाथ जालंधर मलिक का दहिसर में सोने का कारखाना है। उसके कारखाने में आरिफ सलीम शेख समेत 17 नौकर काम करते हैं। 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल निवासी आरिफ शेख कारखाने में से 95 ग्राम सोना अपने पॉकेट में डालकर बाहर निकल गया। सोमनाथ मलिक ने एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर के मार्गदर्शन में पुलिस जांच में जुट गई। इसी बीच पुलिस को तांत्रिक जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद से हावड़ा जा रहा है। पुलिस की एक टीम तत्काल हवाई जहाज से हावड़ा पहुंच गई। संबंधित ट्रेन की तलाशी लेकर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरिफ ने बताया कि उसका एक और साथी सलमान भी इस वारदात में शामिल है। आरिफ के फोन से सलमान को बुलाकर गिरफ्तार कर लिया गया। उस्ताद से पता चला कि आरोपियों ने 40 ग्राम सोना अहमदाबाद में बेंच दिया था। शेष 55 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया।

Related posts

कविता : बहुत बदल गया हूँ मैं 

starmedia news

मुंबई पब्लिक स्कूल, सांताक्रुज पूर्व में दिखा उत्सव का नजारा

starmedia news

जनसंग्रह सेवा समिति द्वारा अनाथ बच्चों को नोटबुक व खाद्य सामग्री वितरित किया गया।

starmedia news

Leave a Comment