17.2 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  की अयोध्या यात्रा पर साधा निशाना

भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाला ही सच्चा भक्त –आनंद दुबे
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
मुंबई। शिवसेना(उद्धव बाबासाहेब ठाकरे) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा को महज दिखावा और स्टंटबाजी करार देते हुए निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का ढिंढोरा पीटकर दिखावा और स्टंटबाजी की जा रही है, उससे साफ है कि भगवान राम के दर्शन का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता उद्धव बालासाहेब ठाकरे और आदित्य ठाकरे , अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जाते रहे हैं। परंतु उन्होंने कभी भी दर्शन का दिखावा नहीं किया। आनंद दुबे ने कहा कि भगवान राम ने अपनों से दगाबाजी करने वाले लोगों को हमेशा दंडित किया। भगवान राम का दर्शन करने के पहले राम भक्त हनुमान का दर्शन करना होता है, जो सच्चे भक्तों को भगवान राम का दर्शन कराते हैं ,परंतु नकली भक्तों को कालनेमि की तरह दंड देने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शो पर चलने वाला ही उनका सच्चा भक्त है।

Related posts

नव कुंभ एक संकल्प विशेषांक 2022 विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

cradmin

वलसाड रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी स्पेशल सुपरफास्ट एसी ट्रेन माता जी के जयकारा के साथ हुई रवाना 

starmedia news

वलसाड एसटी विभागीय कार्यालय द्वारा बकाया प्रश्नों के निपटान के लिए ओपन हाउस की एक नई पहल

starmedia news

Leave a Comment