19.6 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

दक्षिण भारत के बाद अब शेष भारत भी होगा भाजपा मुक्त – आनंद दुबे

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। कर्नाटक में हुई भाजपा की हार से विपक्ष फूला नहीं समा रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि कर्नाटक की हार के साथ भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जुमले की राजनीति पहचान चुकी है। देशवासियों में घृणा और नफरत का बीज बोकर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष को नहीं दबाया जा सकता। आनंद दुबे ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। देश की जनता जग गई है। सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी को कर्नाटक की जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव विपक्ष मिलकर लड़ेगा और देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करेगा।

Related posts

वापी ग्रीन एनवायरमेंट लिमिटेड की वार्षिक बैठक  हुई संपन्न

starmedia news

समान अवसर प्रकोष्ठ श्री वेंकटेश्वर कॉलेज का वार्षिक उत्सव लहर कार्यक्रम संपन्न

starmedia news

विवाह का मंडप छोड़कर दूल्हा भागा , मच गया हड़कंम

starmedia news

Leave a Comment