13.1 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र से प्रतिदिन गायब हो रही हैं 70 महिलाएं और लड़कियां- अंबादास दानवे

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
मुंबई। शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता अंबादास दानवे ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं।
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता (उद्धव गुट) अंबादास दानवे ने दावा किया कि राज्य से प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही हैं। दानवे ने सरकार से महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि 1,600 महिलाएं और लड़कियां जनवरी में लापता हुईं, जबकि 1,810 फरवरी में और मार्च में 2,200 महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं हैं। दानवे ने दावा किया कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है। सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने हाल ही में राज्य के गृह विभाग को लापता हुई महिलाओं का पता लगाने और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के लिए एक पैनल गठित करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों का लापता होना गंभीर मुद्दा है।

Related posts

वलसाड में 7704 बोतल विदेशी शराब से भरी टेपों के साथ पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

starmedia news

महाराष्ट्र एजुकेटर्स समिट एंड स्कूल मेरिट अवार्ड्स 2023 का आयोजन, रेयान के तीन स्कूलों को मिला अवॉर्ड

starmedia news

रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण / शिक्षकों/ बुद्धिजीवियों की आवाज को भी बल दिया

starmedia news

Leave a Comment