19.9 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsगुजरातप्रदेश

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रूदेय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया गया राहत अभियान

लोगों को वितरित किए गए राशन किट और जरूरत के सामान:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
अंकलेश्वर । पिछले दिनों हुई भारी बारिश और समुद्र में भरती के कारण तथा ऊपरी हिस्सों में हुए भारी बरसात के कारण सरदार सरोवर का जल स्तर बढ़ गया। वहीं नर्मदा नदी भी खतरनाक स्तर को पार कर गई और तटीय क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। और लोगों के घरों, दुकानों, स्कूलों में 7 से 8 फीट तक पानी भर गया। जिसकी वजह से लोगों के खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान सब खराब हो गए। इस भयानक स्थिति को देखते हुए रूदेय चैरिटेबल ट्रस्ट आगे आया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चलाया। वहीं रूदेय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरत की सभी वस्तुएं मुहैया कराया गया।
रूदेय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नदी का पानी कम होने के बाद लगातार 2 दिनों तक राहत अभियान के तहत अंकलेश्वर के पास जूना बोरभाठा, सक्कर बोर, जूनी देवी गांव के तटीय क्षेत्रों में 110 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीवन रक्षा हेतु स्मार्ट राशन किट और कपड़े वितरित किए गए। एक परिवार एक हप्ते तक अच्छे ढंग से गुजारा कर सके, इस उद्देश्य से एक राशन किट में  2 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज, 500 ग्राम तेल, 500 ग्राम चीनी, 500 ग्राम सफाई पाउडर, हल्दी, मिर्च, नमक, मोमबत्ती, माचिस व अन्य जरूरी वस्तुएं प्रदान की गई।
यह संपूर्ण सेवा कार्य संस्था के ट्रस्टी व वाइस चेयरमैन श्रीमती कोकिलाबेन पंड्या की अगुवाई में किया गया। इसके साथ ही संस्था के ट्रस्टी किरणभाई पटेल व नीतिबेन पटेल का आर्थिक रूप से बहुत बड़ा योगदान रहा। इस सेवा कार्य को साकार करने के लिए संस्था के कर्मठ स्वयंसेवक अमितभाई रावल द्वारा सभी जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था करके आयोजन किया गया। जिसमें युवा शक्ति के रूप में अंकलेश्वर क्षेत्र में देवांशीबेन देसाई, दीपक गायकवाड़, अनिकेत वसावा, प्रीत आहीर, हर्षिल आहीर, आदित्य मोरी, पंथ पटेल, महावीर शाह, प्रदीप मिस्त्री व राजनभाई जैसे युवाओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों में जाकर राशन किट सहित बुनियादी सुविधाएं प्रदान की। वहीं रूदेय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक व सेवाभावी कार्यों में विभिन्न लोगों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिसके सहयोग से यह सेवाकार्य सुव्यवस्थित तरीके संपन्न किया गया।

Related posts

वलसाड जिला के नानापोंढ़ा में भगत का अपहरण करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

cradmin

जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती,  क्षेत्र में हो रही है इस शादी की चर्चा 

starmedia news

Karishma Shetty Conferred Upon A Doctorate For Parapsychology Metaphysics And Spiritual Sciences To Many Eminent Personalities-Celebrities-Politicians And Others

cradmin

Leave a Comment