21.8 C
New York
Friday, Sep 22, 2023
Star Media News
Breaking News
News

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर लगेगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति। 

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर लगेगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति।

मुंबई। एमएमआर में 2 और उत्तरभारतीय संघ भवन का निर्माण होगा। यह घोषणा उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने संघ की वार्षिक सर्वसाधारण सभा में की। बांद्रा पूर्व में स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित इस जनरल बॉडी मीटिंग में 450 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मीरा रोड के साथ एमएमआर में कुल दो और उत्तरभारतीय संघ भवन बनेगा। इस भवन में मैरिज हाल जैसी सुविधाएं होंगी। गरीबों को यह मैरिज हाल सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरभारतीय संघ की ओर से प्रति वर्ष सामुहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह के सपने को जब तक साकार नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उत्तरभारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पंचधातु से बनी बाबू आरएन सिंह की मूर्ति स्थापित करने का फैसला सर्वसाधारण सभा में लिया गया।

Related posts

वलसाड जिला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त सुधार कार्यक्रम के विशेष अभियान में 17,389 आवेदन प्राप्त हुए 

starmedia news

गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल के स्वरों से बह रही काव्य की गंगा

starmedia news

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आहवा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का किया गया सम्मान

starmedia news

Leave a Comment