10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

श्रीमद् भागवत महाकथा के यज्ञ स्थल का भूमिपूजन सम्पन्न

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई । भुवनेश्वरी परिवार द्वारा 8 जनवरी 2023 से होने वाले महायज्ञ एकादश कुण्डीय सवालक्ष रूद्र चण्डी हवनात्मक महायज्ञ एंव संगीतमय श्रीमद् भागवत महाकथा के 16 वें वर्ष के यज्ञ स्थल का भूमिपूजन कांदिवली पूर्व ठाकुर गांव स्थित मनोरंजन मैदान में संपन्न हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं स्थानीय पूर्व नगरसेविका माधुरी योगेश भोईर ने पूजन कर भूमिपूजन किया और यज्ञ का पंडाल बनाने का शुभकार्य प्रारंभ किया गया।

भुवनेश्वरी परिवार के संस्थापक अध्यक्ष – देवेन्द्र शुक्ला, धर्माचार्य राममूर्ति शास्त्री, निर्देशक इन्दुप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, बी एम शुक्ला, धनीलाल पांडे, मुन्ना मिश्रा, संतोष दुबे, सुमन पाठक, मंजुला तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, सुभाष मिश्रा, देवानंद पाठक, दशरथ दुबे, रामप्रकाश तिवारी, रामचंद्र साहनी, संगम पांडे वरुण तिवारी, किशोर त्रिवेदी, राव साहेब गडाख , मनोज पावसकर के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। निर्देशक इन्दुप्रकाश तिवारी ने बताया कि 8 जनवरी 2023 को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 8 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक सवालक्ष रूद्र चण्डी हवनात्मक महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महाकथा आयोजित की गई है।

Related posts

Ample Missiion Founder Dr Aneel Kashi Murarka Felicitated the Real Heroes of Life with The Shoorveer Awards And Bharat Prerna Awards 2019

cradmin

ट्रैफिक मार्शल पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

cradmin

भारत रत्न स्व लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर संगीत संध्या कार्यक्रम संपन्न,

starmedia news

Leave a Comment