9.7 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsगुजरातप्रदेश

सरीगाम कारखाने में प्रताड़ित महिला कर्मचारियों की मदद के लिए पहुंचीं वलसाड अभयम टीम

मैनेजर महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर वेतन से राशि काट कर करता था परेशान:-
 फैक्ट्री में कैंटीन नहीं होने के बावजूद महिलाओं को टिफिन लाने की थी मनाही:- 
आखिरकार फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ भिलाड़ थाने में दर्ज कराई गई शिकायत:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
वलसाड। वलसाड जिला के उमरगाम तालुका के सरीगाम स्थित एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री के प्रबंधक द्वारा महिला कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल की गई। लिहाजा वलसाड अभयम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला कर्मियों का दर्द सुना। अभयम की टीम ने महिला श्रमिकों को न्याय दिलाने और उनकी समस्या को हल करने की कोशिश की लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक और मालिक द्वारा समझौता स्वीकार नहीं किए जाने के कारण आखिरकार भिलाड़ पुलिस स्टेशन में प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई।
वलसाड जिले के उमरगाम तालुका के सरीगाम में स्थित एक कपड़ा कारखाने में 400 से अधिक पुरुष और महिला श्रमिक काम करते हैं। कुछ समय तक फैक्ट्री मैनेजर महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर उनकी तनख्वाह से पैसे काट लेता था। महिलाओं के टिफिन लाने पर भी पाबंदी थी। फैक्ट्री में कैंटीन नहीं होने के कारण मजदूरों को भूखे पेट काम करना पड़ रहा है। तो अभयम ने फैक्ट्री के मालिक और मैनेजर से कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को इस तरह परेशान करना अपराध है। इसके अलावा कारखाने में श्रमिकों के लिए श्रम कानून के अनुसार आवश्यक व्यवस्था का अभाव भी पाया गया। मैनेजर को महिलाओं को परेशान न करने के लिए समझाते रहे, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। वहीं काफी समय से महिलाओं को भी प्रताड़ित किया जा रहा था और आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही थी, इसलिए भिलाड़ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं महिला कर्मचारियों ने अभयम द्वारा मिली मदद के लिए उनका आभार प्रकट किया।

Related posts

जौनपुर के युवा पत्रकार प्रमोद पांडे सम्मानित

starmedia news

सोलसुंबा ग्राम पंचायत में एसीबी की पड़ी रेड, उपसरपंच अमित मणिलाल पटेल को 3 लाख रूपये नगद लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

cradmin

आरटीआई से मिली जानकारी, देवेन्द्र फड़णवीस ने 11 महीने में 1.14 लाख पत्रों पर की कार्रवाई

starmedia news

Leave a Comment