8.9 C
New York
Monday, May 13, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking NewsEventsNewsगुजरातप्रदेशमनोरंजनसामाजिक सरोकार

जहाँ होता है सुंदरकांड का पाठ, वहां सुनने पहुंच जाते हैं हनुमान 

वलसाड में आयोजित किया गया सुंदरकांड का पाठ, शामिल हुए उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य लोग:-

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

वलसाड।  शनिवार के दिन वलसाड के मोगरावाड़ी स्थित देवीनगर में उत्तर भारतीय समाज के नेता एवं एक्सपोर्टर श्री अरूण त्रिपाठी व डीजीपी अनिल त्रिपाठी के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आये हुए अतिथियों के लिए खानपान की अच्छी व्यवस्था की गयी थी। सुंदरकांड का पाठ गंगाराम गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, हरिकेश पटेल, श्याम प्रजापति व अन्य साथियों द्वारा संगीतमय और सुमधुर आवाज में प्रस्तुत कर वातावरण को राममय बना दिया था। उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने भी सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

गौरतलब है कि मंगलवार और शनिवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन सुंदकांड का पाठ करना बेहद ही शुभ माना गया है। सुंदरकांड में हनुमानजी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन किया गया है। अखंड रामायण पाठ में सुंदरकांड के पाठ का विशेष महत्व होता है। अखंड रामाणय का पाठ खत्म करने पर सुंदरकांड का पाठ अलग से किया जाता है। सुंदरकांड में हनुमान का राम से पहली बार मिलना, लंका प्रस्थान करना, लंका दहन से लंका को फतह करके वापस लौटना जैसे घटनाक्रम सुंदरकांड में दर्ज हैं।  संपूर्ण रामायण कथा श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है, जबकि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो सिर्फ हनुमानजी की शक्ति और विजय का अध्याय है। सुंदरकांड पढ़ने के कई लाभ मिलते हैं। हनुमानजी चिरंजीवी है। यानी वो अभी भी पृथ्वी पर वास कर रहे हैं। कहा जाता है कि सुंदरकांड का पाठ कहीं भी होता है तो भगवान हनुमान इसे सुनने आते हैं। वो किसी ना किसी रूप में सुंदरकांड सुनने के लिए वहां पहुंच जाते हैं।

 

Related posts

सी आर पाटिल के खास माने जाने वाले अरविंद पटेल का 200 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक कर्ज घोटाला मामला हाईकोर्ट पहुंचा। 

cradmin

यदि ग्राहक खरीदारी करते समय बिल प्राप्त कर अपलोड कर दे तो यह देश के विकास में एक बड़ा कदम कहा जाएगा:- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन

starmedia news

पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे के निर्देश पर चल रहे तकरार दिवस को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद,

starmedia news

Leave a Comment