9.4 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
News

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ स्थापना दिवस के उपलक्ष में कवि सम्मेलन। 

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यांजलि “एक अनूठा आरंभ” विश्व मंच के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल चिराग ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि संस्था का स्थापना दिवस समारोह 22 अक्टूबर 2022 ‘ धनतेरस’ को है जिसमें आयोजित कवि सम्मेलन में देश और विदेश से नामचीन एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की आनलाईन सहभागिता अपेक्षित है। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिछले कई दिनों से साहित्यकारों की उपस्थिति हो रही है जिनमें गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेश,प्रमोद मिश्र निर्मल, अनामिका सिंह अविरल,विजय प्रताप शाही, अभि दा जी,राजकरण सिंह,हरि नाथ शुक्ला हरि और मंजू अग्निहोत्री ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके संस्था का गौरव बढ़ाया है।

यह काव्य पाठ विगत 7 अक्टूबर से अनवरत चल रहा है और आगे 25 अक्टूबर तक चलने की संभावना है। संस्थापक दीपक शुक्ल चिराग ने उपस्थित होने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यकारों को संस्था हेतु अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

शिवसेना के बाद अब NCP में फूट के आसार, राज्य में चूहे बिल्ली के खेल जैसा चल रही है बयानबाजी। 

cradmin

પારડી ખાતે વિશ્વાસથી વિકાસયાત્રામાં નાણામંત્રીશ્રી કનુભાઈ દેસાઈના હસ્તે રૂ. ૨૩.૭૬ કરોડના વિકાસકાર્યોનું ખાતમુહૂર્ત – લોકાર્પણ કરાયું. 

cradmin

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की उपस्थिती में शनिवार को वापी के डुंगरा में सिटी सिविक सेंटर का किया जाएगा शुभारंभ

starmedia news

Leave a Comment