25.9 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

राजस्थानी महिला मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया कार्यक्रम

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 25 जनवरी को दक्षिण मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों के लिए देशभक्ति से ओतप्रोत एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की। मंडल की उपाध्यक्षा एवं समाजसेवी डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का विषय था “मेरा भारत क्यों महान है”। इस पर सभी ने अपने सुन्दर विचार व्यक्त किये और अंत में सभी को इसी विषय लगभग 20 मिनट की पीपीटी के जरिये देश की महानता के बारे में समझाया गया। इस दौरान अंडमान निकोबार में परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गये नाम की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम में लगभग 60 लोगों की उपस्थिति रही।

  उल्लेखनीय है कि 70 वर्ष पुरानी महिलाओं की यह संस्था समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए काम कर रही तथा दक्षिण मुंबई में मंडल की अपनी 7 मंजिली बिल्डिंग भी है, जहाँ से तमाम सामाजिक एवं संस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है।

Related posts

अतुल ग्राम पंचायत द्वारा गांव में पानी की नई पाइप लाइन डालने की शुरुआत की गई।

cradmin

 श्रीमति भावनाबेन नानूभाई बांभरोलीया स्वामिनारायण फार्मसी कॉलेज के छात्रों द्वारा माँ जनम चेरीटेबल ट्रस्ट, वापी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट वितरण किया गया ।

starmedia news

अथक सेवा संघ द्वारा छात्रों को टी-शर्ट व टाउजर का वितरण

cradmin

Leave a Comment