10.4 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsगुजरात

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

नवसारी। कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग, गुजरात सरकार के आदेश पत्र द्वारा नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता, दो कृषि वैज्ञानिक, एक कृषि उद्योगपति और एक किसान को साधारण सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसमें से श्रीमती. डॉ. अमिताबेन ए. पटेल, महिला सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व नवसारी जिला पंचायत अध्यक्ष, तलावचोरा, चिखली, गुजरात। डॉ. आर. जी. पाटिल सेवा निवृत्त अनुसंधान वैज्ञानिक (मृदा और जल प्रबंधन अनुसंधान इकाई एनएयू) शाहदा महाराष्ट्र। डॉ. आर.डी. वशी सेवा निवृत्त अनुसंधान वैज्ञानिक (मृदा और जल प्रबंधन अनुसंधान इकाई एनएयू) कछोली, गणदेवी गुजरात। श्री. किरण एल. पटेल संयुक्त प्रबंध निदेशक अस्पी ग्रुप ऑफ कंपनीज मलाड मुंबई, और श्री. नटवरलाल सी. पटेल सेवा निवृत्त कार्यकारी अभियंता (आर एंड बी) प्रगतिशील किसान और प्रमुख दुग्ध डेयरी केसली गणदेवी गुजरात, इन सभी को नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। ये सभी सदस्य नवसारी कृषि विश्वविद्यालय की प्रगति को रचनात्मक दिशा प्रदान करेंगे।

Related posts

जौनपुर में स्कूल चलो अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

starmedia news

भारत विकास परिषद द्वारा किया गया सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

starmedia news

गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया गया नमन 

starmedia news

Leave a Comment