14.5 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsज्वलंत मुद्देप्रदेशमहाराष्ट्र

मागाठाणे विधानसभा की SRA के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, विधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों को मिली सफलता

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रात विधायक प्रकाश सुर्वे के साथ हुई बैठक में,मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में एसआरए के लिए बड़ी घोषणा की। देवीपाड़ा एसआरए में झोपड़ी धारकों को अमीनेस्टी योजना के तहत घर दिया जाएगा और महीने भर के भीतर किराया भी दिया जाएगा। मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में एसआरए की समस्याएं प्रलंबित हैं। मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के विधायक और विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे,पिछले कई वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रात विधायक प्रकाश सुर्वे को ठोस आश्वासन दिया कि मागाठाणे की एसआरए समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। बैठक में स्लम पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे, म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद बोरिकर, बृहन्मुंबई महानगर पालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल, विकास योजना, शहरी विकास विभाग के मुख्य अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उक्त अधिकारियों के साथ-साथ विधायक प्रकाश सुर्वे और उनके प्रतिनिधिमंडल और संबंधित अधिकारियों के साथ मागाठाणे के वार्ड नंबर 12 में महाकाली एसआरए और देवीपाड़ा एसआरए बोरीवली (पूर्व) में झुग्गी पुनर्वास के संबंध में एक संयुक्त बैठक की। उक्त बैठक मे कई वर्षों से रुकी हुई महाकाली झुग्गी पुनर्वास परियोजना का निर्माण एमएमआरडीए करेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने देवीपाड़ा एसआरए में झुग्गी धारकों को दो साल के बकाया किराया देने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से मागाठाणे की एसआरए समस्याओं का शीघ्र समाधान हो जायेगा, यह विश्वास विधायक प्रकाश सुर्वे ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में शाखा प्रमुख कौस्तुभ म्हामणकर, महाकाली एसआरए के हेमंत पांडे, अविनाश जाधव, सुभाष ठोंबरे, दीपक पटेल, पालसिंह पनयारी, देवीपाड़ा एसआरए के मोहन पटेल, गजानन कासार, राजेश राणे, ऋषिकेश सुर्वे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रतिस्पर्धा से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा – शिवम सिंह

starmedia news

श्री स्वामीनारायण शिक्षा सेवा केंद्र सलवाव में आयोजित किया गया सैल्यूट तिरंगा एवं सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम

starmedia news

रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण / शिक्षकों/ बुद्धिजीवियों की आवाज को भी बल दिया

starmedia news

Leave a Comment