23.5 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsदमन दीवदादरानगर हवेलीमनोरंजनसंघ प्रदेश

विशाल कवि सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में लोगों का उमड़ा हुजूम

 देशभक्ति,साहित्य व हास्य से लबालब रही शाम:- 
उत्तर भारतीय सेवा संघ दमण द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में प्रदेशवासी देर रात तक स्वर लहरियों में गोते लगाए:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
दमन। संघ प्रदेश दमन की प्रमुख सामाजिक उत्तरभारतीय संस्था उत्तर भारतीय सेवा संघ द्वारा प्रदेश की हिन्दी भाषी और स्थानीय जनता की माँग पर दमन के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। काफ़ी समय पश्चात हास्य और मनोरंजन से भरपूर इतना बड़ा कवि सम्मलेन आयोजित किया गया था, जिसमें कई राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवियों को बुलाया गया था।
इसमें विश्वप्रसिद्ध लोकप्रिय हास्य कवि व प्रमुख टीवी कार्यक्रम लपेटे में नेताजी के विख्यात कवि शंभूशिखर, राष्ट्रीय कवि अमन अक्षर,राष्ट्रीय कवयित्री मनिका दुबे, राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिंह राठौर,राष्ट्रीय कवयित्री प्रिया खुशबु,राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव,राष्ट्रीय कवि अभय निर्भीक ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं से संघप्रदेशवासियों को देर रात तक बैठे रहने पर मजबूर कर दियाl इस कार्यक्रम में सिलवासा,वापी, वलसाड, उमरगाम और आसपास के विस्तारों से लोग परिवार के साथ उमड़ पड़े थे।
 इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में दमन उप जिलाधिकारी मोहित मिश्रा,उप जिलाधिकारी प्रियांक सिंह,शिवम तेवतिया, अधिकारी संजान सिंह विशेष निमंत्रण पर उपस्थित रहे। इस साहित्य संगम का आनंद अनेकों राजनीतिक,औद्योगिक और सामाजिक अग्रणियों ने भी लिया जिनमें मुख्य रुप से तरूणा बेन पटेल, जिला पंचायत उप प्रमुख विकास पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,नवीन पटेल,बीजेपी ओबीसी प्रभारी हरीश पटेल,सरपंच भरत पटेल इत्यादि रहे l इसके अलावा सिलवासा से बीजेपी प्रदेश महामंत्री अनिल दीक्षित, बीजेपी महामंत्री सुनील पाटिल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री आशीष ठक्कर जिला महामंत्री सिलवासा और समस्त उत्तरभारतीय संघठन सिलवासा के पदाधिकारी, वापी से संजय शुक्ला, मुकेश तिवारी, सम्पूर्णनंद तिवारी, करनीसेना दमन अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विशेष गणमान्य लोगों में होटल मीरामार ग्रुप के मालिक गोपाल मीरामार,पोलीकैब के हेड आर के कुंदनानी, डीआईए पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल, संजीव तिवारी,सतीश शर्मा, सिल्वासा के सामाजिक और मीडिया अग्रणी संजय शुक्ला, अग्रणी राजेश दुग्गल, बीके दायमा, शरद पुरोहित, सिलवासा के उद्योगपति अनिल दीक्षित और मीडिया जगत के अनेकों प्रमुख लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था ने दमन प्रशासन, सभी मेहमान कवियों, आम दमन वासियों, सामाजिक राजनीतिक अग्रणियों, प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने वाले संचालकों और सबसे महत्त्वपूर्ण प्रेस मीडिया के लोगों का हार्दिक आभार माना है।
उत्तर भारतीय सेवा संघ दमन के अध्यक्ष कृपाशंकर राय,उपाध्यक्ष शिवाजी तिवारी,महेंद्र दुबे,पदाधिकारी एस के शुक्ला, राजू भाई, अखिलेश मिश्रा, सुनिल उपाध्याय, जितेन्द्र कुशवाहा,धर्मेंद्र तिवारी, विपिन मिश्रा,अनिल पांडेय,रेखा त्रिपाठी,सुजीत उपाध्याय, रसिक लाल तिवारी, छोटू झा, निरज पांडेय, बृजेश मिश्रा,टीसी जोशी, इत्यादि ने अपनी अपनी सक्रिय भूमिका से पुरी व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया।

Related posts

कितनी तैयार है वापी, लुधियाना गैस कांड जैसे त्रासदी से निपटने ???

starmedia news

नवसारी जिला में जिला स्तरीय सूर्यनमस्कार प्रतियोगिता की गई आयोजित

starmedia news

उत्तर भारतीय हिन्दू समाज दमन द्वारा UPL सीज़न 2 का आयोजन

starmedia news

Leave a Comment