10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

केटीएस ने कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा निकालकर रचा इतिहास

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

जौनपुर। जनपद जौनपुर के सक्रिय समाजसेवी, केटीएस के अध्यक्ष एवं उत्कृष्ट शिक्षक डॉक्टर अजय श्याम नारायण शर्मा ने अपने संस्था के साथियों के साथ 15 दिन 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश में जन जन तक कर्पूरी ठाकुर कौन थे के विषय में प्रचार प्रसार हेतु ऐतिहासिक कार्य किया है। इस उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय सचिव हरिशंकर शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र अध्यक्ष राम अशीष शर्मा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राधा शर्मा एवं राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं दी है।

केटीएस के अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा ने बताया कि “कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा” संचालन समिति की बैठक में स्मृति यात्रा का सड़क मानचित्र के अनुसार “महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा” 31 दिसम्बर 2022 जौनपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान करते हुए भदोही,मिर्जापुर, सोनभद्र,चंदौली,गाजीपुर,वाराणसी,आजमगढ़,बलिया,देवरिया,कुशीनगर,महराजगंज,गोरखपुर,संतकबीर,सिद्धार्थनगर,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,गोंडा,बस्ती,अंबेडकरनगर,अयोध्या,बाराबंकी होते हुए 9 जनवरी को 10 बजे बाराबंकी, 1बजे राय बरेली,3 बजे फतेहपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा किया गया।10 जनवरी को 10 बजे कौशांबी,12 बजे इलाहाबाद,3 बजे प्रतापगढ़ मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।12 जनवरी को 10 बजे अमेठी,12 बजे सुल्तानपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।इसके उपरांत जनपद जौनपुर मुख्यालय पर विश्राम व समापन होगा।स्मृति यात्रा मिनी बस के साथ 11 लोग साथ में हैं।जबकि जिला मुख्यालयों पर अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में पुष्पांजलि सभा का आयोजन हो रहा है। अंत में उन्होंने सभी साथियों से स्मृति यात्रा संचालन समिति और समस्त कर्पूरी समर्थकों की तरफ से निवेदन है कि अपने संबंधित जिला मुख्यालय पर निर्धारित समयावधि में स्मृति यात्रा के पुष्पांजलि सभा में सफलतम सहयोग कर यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।

Related posts

संत श्री वेलनाथ सामूहिक विवाह समिति द्वारा “27 वां शाही विवाह” राजकोट में संपन्न

starmedia news

समरस फाउंडेशन ने किया आदर्श प्रधान अरुण सिंह का सम्मान। 

cradmin

बालयोगी श्री सदानंद महाराज आश्रम को 69 गुंठा भूमि देने का आश्वासन। 

cradmin

Leave a Comment