20.4 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsगुजरातमनोरंजन

वलसाड के चणवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रंग महोत्सव के साथ मनाया विश्व महिला दिवस

किशोरियों एवं गर्भवती माताओं को नि:शुल्क दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई 
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
वलसाड।  महिला सशक्तिकरण को ज्यादा मजबूत करने और वंचित महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से वलसाड तालुका के चणवई गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रूप से विश्व महिला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम शुष्क नारीवाद के बजाय, प्रकृति के दोहरे तत्वों को सामंजस्यपूर्ण रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म समभाव की भावना से चणवई गांव में रहने वाली मातृसत्ता बिंदिया पटेल ने दीप प्रज्जवलित करके किय। कार्यक्रम में प्रत्येक कर्मचारियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हस्तशिल्प, पेंटिंग्स, मूर्तियां, गायन, नृत्य और नाटकों को सुंदर कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक रूप से होली गीत, राधा किशन की नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। चणवई पीएचसी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी बहुत ही सुंदर कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी काफी मेहनत की। चणवई पीएचसी द्वारा मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक बदलाव का उत्प्रेरक रहा। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी स्वास्थ्य सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया। कन्याओं को उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तुएं दी गईं। वहीं गर्भवती माताओं को गुड़ व दैनिक उपयोग की सामग्री भी नि:शुल्क दी गई।
 इस अवसर पर वलसाड जिला पंचायत के स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती नलिनीबेन पटेल को भी सम्मानित किया गया। अंत में रंगोत्सव के साथ सभी लोगों ने धुलेटी पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

Related posts

राजस्थान की पार्श्व गायिका रेखा राव ने सखियों की मस्ती में मचाया धमाल

cradmin

मुसलमानों के प्रति अपनी परंपरागत सोच में बदलाव कर रहा है संघ!

cradmin

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में भक्ति संध्या का आयोजन

starmedia news

Leave a Comment