13.2 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्रविविध

महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष बनी डॉ मंजू लोढ़ा

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। देश की प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा समाजसेवी डॉ मंजू लोढ़ा को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का पुनर्गठन किया गया है। हिंदी साहित्य के उत्थान और प्रगति की दिशा में डॉ मंजू लोढ़ा को दी गई जिम्मेदारी का अनेक सामाजिक और साहित्यिक संगठनों ने स्वागत किया है। देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी प्रेरणादायक कथा, कहानियों और कविताओं का लगातार प्रकाशन होता रहा है। देश के अलावा विदेशों में भी उनकी रचनाओं की लगातार सराहना की जाती रही है। उनकी प्रकाशित पुस्तक, अनकही कहानियां ने तो सात समुंदर पार के देशों में भी धूम मचा दी है। अकादमी के साथ-साथ हिंदी साहित्य प्रेमियों को भी उनसे बहुत आशाएं और अपेक्षाएं हैं।

Related posts

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित मैथिली पाठ्यपुस्तक में विनय शर्मा दीप को मिला स्थान

cradmin

वलसाड के चणवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रंग महोत्सव के साथ मनाया विश्व महिला दिवस

starmedia news

नीलमणि कृपालु दास के आध्यात्मिक प्रवचन में उमड़ा मीरा भायंदर

cradmin

Leave a Comment