10.7 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

नवी मुंबई महापालिका में 2 साल से सिटी इंजीनियर का अतिरिक्त प्रभार, आईटीआई से अनिल गलगली को मिली जानकारी

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका शायद यह भूल गई है कि किसी शहर के समग्र विकास के लिए सिटी इंजीनियर का पद महत्वपूर्ण होता है, इसीलिए नवी मुंबई में 2 साल से सिटी इंजीनियर के पद की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता को सौंपी गई है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को नवी मुंबई मनपा ने उपलब्ध कराए जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने नवी मुंबई मनपा से सिटी इंजीनियर के संबंध में विभिन्न जानकारियां मांगी थी। नवी मुंबई मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी उत्तम खरात ने अनिल गलगली को तत्कालीन आयुक्त अभिजीत बांगर के 2अप्रैल 2021 के आदेश की प्रति दी है। इस क्रम में यह उल्लेख किया जाता है कि नवी मुंबई मनपा में सिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत सुरेन्द्र वासुदेव पाटिल 31 मार्च 2021 को निर्धारित आयु के अनुसार सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अतः प्रशासनिक कार्य की सुविधा एवं जनसेवा के हित में कार्यकारी अभियंता संजय गोपाल देसाई को आगामी आदेश तक मूल विभाग का कार्य एवं नगर अभियंता के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार देखते रहना है। खरात ने आगे दावा किया है कि अतिरिक्त प्रभार देते समय सरकार के अनुमोदन की प्रति, अतिरिक्त प्रभार की अधिकतम अवधि, इस संबंध में विज्ञापन की प्रति, अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने के संबंध में शासन से पत्राचार की प्रति अभिलेख में उपलब्ध नहीं है। अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नवी मुंबई मनपा के आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग करते हुए कहा है कि सिटी इंजीनियर जैसा महत्वपूर्ण पद गत 2 साल से अतिरिक्त प्रभार पर कार्यान्वित करने के पीछे की मंशा क्या है? तत्काल प्रभाव से सरकार इस पद पर योग्य अधिकारी की नियुक्ती करे, ऐसी मांग अनिल गलगली ने की है।

Related posts

वलसाड के विकलांग भाइयों द्वारा रक्तदान के रूप में एक अनूठी सेवा

starmedia news

वलसाड के तीथल सर्किट हाउस में सूचना विभाग के कर्मचारी मंडल की हुई बैठक

starmedia news

सोलसुंबा ग्राम पंचायत में एसीबी की पड़ी रेड, उपसरपंच अमित मणिलाल पटेल को 3 लाख रूपये नगद लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

cradmin

Leave a Comment