8 C
New York
Saturday, May 11, 2024
Star Media News
Breaking News
AwardsBreaking NewsEventsNewsगुजरातप्रदेश

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की उपस्थिति में 22 सिंतबर को वापी में आयोजित होगा सोहनराज शाह अवार्ड कार्यक्रम

वरिष्ठ पत्रकार विकास उपाध्याय
वरिष्ठ पत्रकार विकास उपाध्याय को विज्ञान लोकप्रियकरण एवं पत्रकारिता अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित:- 
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
 वलसाड। वापी में श्री आर.के. देसाई ग्रुप ऑफ कॉलेज व मुंबई की सोसायटी द्वारा आगामी शुक्रवार 22 सिंतबर को वीआईए ओडिटोरीयम में सुबह 10.45 बजे गुजरात राज्य के वित्त, ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल्स के कैबिनेट मंत्री श्री कनुभाई देसाई की उपस्थिति में वापी के वरिष्ठ पत्रकार विकास उपाध्याय को  ‘विज्ञान पत्रकारिता और लेखन’ के माध्यम से विज्ञान का लोकप्रियकरण तथा वैज्ञानिक अभिगम के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिष्ठित ‘सोहनराज शाह अवार्ड’ व रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में गांधीवादी उद्योगपति पद्मश्री गफूरभाई बीलखीया, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गुजराती खगोलशास्त्री और द इंडियन प्लेनेटरी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जे. जे. रावल तथा आर.के. देसाई ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मिलनभाई देसाई भी मौजूद रहेंगे।
मुंबई स्थित और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गुजराती खगोलशास्त्री डॉ. जे. जे. रावल की अध्यक्षता में 20 वर्षों से अधिक समय से देश में विज्ञान लोकप्रियकरण और अनुसंधान में सक्रिय और इंडियन प्लेनेटरी सोसाइटी द्वारा भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए राष्ट्रीय अवार्ड सहित कई अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। वे मूल रूप से सरीगाम के रहने वाले हैं। और मुंबई स्थित स्व. सोहनराज शाह मातबर कोष से स्थापित यह अवार्ड अब तक देश के विभिन्न राज्यों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले प्रतिष्ठित विज्ञान लेखकों और विज्ञान संचारकों को प्रदान किया जाता रहा है।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक ‘विज्ञान पत्रकारत्व एवं लेखन’ पुस्तक का भी विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा डॉ. जे.जे. रावल जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त खगोलशास्त्री वापी शहर में आ रहे हैं, तो इस आयोजन के दौरान श्री आर.के. देसाई ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों, जिज्ञासुओं के साथ भारत के चंद्रयान, आदित्य एल-1 जैसी वैज्ञानिक प्रकल्पों और खगोल विज्ञान से संबंधित विषयों पर चर्चा और सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

Related posts

मध्य रेलवे के गलत फैसले से विद्याविहार एस्क्लेटर पर 32 लाख की फिजूलखर्ची। 

cradmin

ગુજરાતના પ્રતિષ્ઠિત સાહિત્યકાર ડો.મણિલાલ પટેલનો ‘‘પુસ્તકો આપણી રાહ જુએ છે’’ વિષય અંતર્ગત ગોષ્ઠિ કાર્યક્રમ યોજાયો

starmedia news

वलसाड पारनेरा पहाड़ी पर चढ़ने-उतरने की प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

starmedia news

Leave a Comment